Friday, 16 May 2014

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 35 नर्सो को 2014 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

13-MAY-2014

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 35 नर्सो को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए वर्ष 2014 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 12 मई 2014 को प्रदान किये. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर 12 मई को प्रदान किया जाता दिये जाते हैं. वर्ष 2014 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार पाने वालों की सूची निम्नलिखित है.

विजेताओं की सूची 
1. डेजी थॉमस (आंध्र प्रदेश)
2. मेजर जनरल सुनीता कपूर (सेना मुख्‍यालय)
3. डॉ. सुधामणि अम्‍मा एस (केरल)
4. ए गणलक्ष्‍मी, (हैदराबाद)
5. रफीका बसीर (जम्‍मू-कश्‍मीर)
6. डॉ. पुनीता विजया एझीलारासू (तमिलनाडु)
7. डॉ. साईलक्ष्‍मी गांधी (कर्नाटक)
8. सिस्‍टर सोम्‍या (आंध्र प्रदेश)
9. ताप्‍सी पंडित (अरूणाचल प्रदेश)
10. अन्‍नम्‍मा वर्गीस (बिहार)
11. कैलाश राधीड मसीह (चंडीगढ़)
12. भानुमती कांतिलाल पोपटानी (दादरा और नगर हवेली)
13. मारिया कॉनसीकॉव सातोस डिकोस्‍टा (दमन और दीव)
14. प्रवीण एफ गोरावनकोल्‍ला (कर्नाटक)
15. शर्मिला के. (केरल)
16. छाया प्रमोद लाड (महाराष्‍ट्र)
17. यमनम सरोजा देवी (मणिपुर)
18. लल्‍लूंगमुआनी, (मिजोरम)
19. बलदेव सिंह (राजस्‍थान)
20. बेउला इन्‍द्रानी (तमिलनाडु) 
21. सुमन आर. कश्‍यप (नई दिल्‍ली)
22. आशा खोसला (नई दिल्‍ली)
23. कमला शर्मा (नई दिल्‍ली)
24. बुलुमा साइका (गुवाहाटी)
25. लक्ष्‍मी रंगकली (उत्‍तराखंड)
26. ग्‍याती जयलंग (अरूणाचल प्रदेश) 
27. रूनू घराली (असम)
28. मारथा दोदरे (बिहार)
29. मंजूलाबेन केशवभाई पटेल (दादरा और नगर हवेली)
30. वैशाली विलास रूईकर (महाराष्‍ट्र) 
31. इलिस्‍टीना मारबंनियांग (मेघालय)
32. पदमावती मेहर (ओडिशा)
33. सुकृति कनामंडल (पश्चिम बंगाल)
34. सुनीता शर्मा (चंडीगढ़)
35. एल चोंगनू कोम (मणिपुर)
 
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी. इन पुरस्कारों के अंतर्गत एक पदक, प्रमाणपत्र, प्रशस्तिपत्र और 50000 रूपये नकद दिये जाते हैं. ये पुरस्कार केन्द्र, राज्य, केन्द्रशासित प्रदेशों, गैर सरकारी संगठनों और स्वंयसेवी संगठनों में कार्यरत नर्सो को दिये जाते हैं.

No comments:

Post a Comment