Sunday, 18 May 2014

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Posted on May 17, 2014

● ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना किसने की— समीमुल्ला एवं आगा खाँ 
● ‘
स्वदेशी आंदोलन’ किस कारण आरंभ हुआ— बंगाल विभाजन के विरोध में 
● 
बंगाल विभाजन के विरोध में विद्रोह का संचालन किसने किया— सुरेंद्र नाथ बनर्जी 
● ‘
लखनऊ समझौता’ कब हुआ— 1916 ई. 
● ‘
निष्क्रिय विरोध का सिद्धांत’ किसने प्रतिपादित कियाअरविंद घोष 
● 1906
ई. को कांग्रेस कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की— दादा भाई नौरोजी 
● 1908
ई. को बालगंगाधर तिलक को कितने वर्ष की जेल हुई— 6 वर्ष 
● 
बंगाल से बिहार कब पृथक हुआ— 1912 ई. 
● ‘
राजनीति स्वतंत्रता की प्राण वायु है’ यह शब्द किसने कहे— अरविंद घोष 
● 
मुजफ्फरपुर में किंग्स फोर्ड की हत्या का प्रयास कब हुआ— 1908 ई. 
● 
लॉर्ड हार्डिंग द्वारा बंगाल का विभाजन कब रद्द हुआ— 1911 ई. 
● 1916
ई. में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के मध्य समझौता किसने कराया— डॉ. ऐनी बेसेंट 
● 
अलीपुर बम कांड में अरविंद घोष का बचाव किस वकील ने किया— सी. आर. दास
● ‘
सूरत अधिवेशन’ कब हुआ— 1907 ई. 
● 
मोहम्मद अली जिन्ना को ‘हिंदू-मुस्लिम एकता का दूत’ किसने कहा था— सरोजनी नायडू 
● ‘
गीता रहस्य’ नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया— बाल गंगाधर तिलक 
● ‘
कामागाटामारु’ क्या था— कनाडा की यात्रा पर निकला जहाज 
● 
किस भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की शीर्ष गीत ‘वंदे मातरम्’ था— स्वदेशी आंदोलन 
● ‘
अनुशीलन समिति’ क्या थीएक क्रांतिकारी संगठन 
● 
भारत में गरमदलीय आंदोलन का जनक किसे माना जाता है— बाल गंगाधर तिलक 
● 
महाराष्ट्र में गणपति उत्सव का शुभारम्भ किसने किया— बाल गंगाधर तिलक 
● ‘
पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है— लाला लाजपत राय 
● 
मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था— आगा खाँ 
● 
गदर पार्टी की स्थापना कब हुई— 1913 में 
● 
महाराष्ट्र में होमरूल आंदोलन किसने चलाया— बाल गंगाधर तिलक ने 
● 
महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह क्रियाविधि सर्वप्रथम कहाँ प्रयुक्त की— चंपारण 
● 
सांडर्स की हत्या किसने की थी— भगत सिंह 
● 
किस वर्ष मुस्लिम लीग ने एक पृथक राष्ट्र का संकल्प लिया— 1940 ई. 
● 
भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव कब पारित हुआ— 1942 ई. 
● 1947
ई. के बाद किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिला लिया गया था—हैदराबाद 
● 
सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में ‘दिल्ली चलो’ का नारा कब दिया— 1945 ई. 
● ‘
असहयोग आंदोलन’ का शुभारंभ कब हुआ— 1920 ई. 
● 
असहयोग आंदोलन क्यों वापस लिया गया— चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण 

No comments:

Post a Comment